शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी: विधायक जलता व नावागढ़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

Nov 29, 2025 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

। सदर प्रखंड के परसही पंचायत के जलता और नावागढ़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को मनिका विधायक र

शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी: विधायक जलता व नावागढ़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की परसही पंचायत के जलता और नावागढ़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। एक सभ्य और समृद्ध समाज के निर्माण शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से ही एक अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। झारखंड सरकार का का प्रयास है कि शिक्षा से जुड़ी हर जरूरतों को मुहैया कराया जाए। जब तक बच्चों को बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जाएगी, तब तक बच्चों का सर्वांगिक विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लातेहार जिला को अग्रणी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मौके पर पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पंसस रीता देवी, ग्राम प्रधान बीरबल उरांव, मंडल अध्यक्ष फुलचंद यादव, अफरोज आलम, मोती उरांव, अरुण यादव, हसमत अंसारी, रबिंद्र राम, पिंटू सिंह, वाजिद अंसारी, इमरान अंसारी, जलता स्कूल के प्राचार्य आशीष पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;