Latehar News: पुल का गार्डवाल बहने से आवागमन बाधित

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: बरवाडीह के श्मशान घाट के पास धड़धडी नदी पर स्थित पुल के एक तरफ का गार्डवाल बाढ़ में बह गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लोग परेशान हैं और प्रशासन द्वारा इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह पुल बरवाडीह-छिपादोहर मुख्य सड़क पर महत्वपूर्ण है।

Latehar News: पुल का गार्डवाल बहने से आवागमन बाधित

Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर स्थित श्मशान घाट के पास धड़धडी नदी पुल के एक तरफ का गार्डवाल बाढ़ के पानी में बह जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। उस पुल से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरवाडीह -छिपादोहर मुख्य सड़क पर स्थित यह पुल एक तरह से लाइफ लाइन माना जाता है। वाहनों को भगत सिंह चौक से होकर करीब दो किलोमीटर दूरी तय कर बरवाडीह आना और फिर उसी रास्ते जाना पड़ रहा है। कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुल के गार्डवाल के नदी में आई बाढ़ के पानी में गार्डवाल बहे कई दिन हो गए हैं,लेकिन इसकी मरम्मत कराने की प्रशासनिक स्तर पर जरूरी नहीं समझा जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी इस तरफ नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारLatehar News: पुल का गार्डवाल बहने से आवागमन बाधित