बिजली शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बालूमाथ में स्मार्ट रेडियम हाउस में गुरुवार रात आग लग गई। आग से लगभग दो लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के समय व्यवसायी सरफराज आलम दुकान बंद कर घर चले गए थे।

बिजली शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

बालूमाथ, प्रतिनिधि। स्टेट बैंक के समीप स्थित स्मार्ट रेडियम हाउस नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। जिससे प्रतिष्ठान में रखा करीब दो लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। घटना गुरुवार रात लगभग 11 की बताई जा रही है। उक्त प्रतिष्ठान बालूमाथ के सेरेगड़ा ग्राम निवासी मो़ सरफराज आलम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरफराज आलम प्रतिदिन की तरह गुरुवार देर शाम अपनी प्रतिष्ठान बंद कर घर चला गया। इसी दौरान देर रात रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने दुकान से धुआं के साथ आग की लपटे देखे जाने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस के गश्ती दल को दी।

जिसके आधार पर गश्ती पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची और इसका जायजा लिया। इधर ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन दुकान प्रतिष्ठान में रखे सभी सामान इस दौरान जलकर राख हो गई। प्रतिष्ठान में आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामदेव साहू साव,व्यवसाई गोलू कुमार,नकुल सिंह,मुकेश यादव, दिनेश साहू समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाकर प्रतिष्ठान में लगी आग को बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।