तुबैद कोल माइंस में चलने वाली हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में लगाई आग,सड़क किया जाम
लातेहार में तुबैद कोल माइंस के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक राजेश्वर उरांव को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दी और सड़क जाम कर दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। चालक फरार है।

लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी के नदी टोला के पास तुबैद कोल माइंस में चलने वाली तेज रफ्तार हाईवा (जेएच 19एफ 0184) ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिए लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश्वर उरांव पिता नागेश्वर उरांव (तुबेद) के रूप में की गई है। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
जिससे आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जाता है कि तुबैद कोल मांइस में चलने वाली हाईवा चंदवा से कोयला अनलोड कर कोलियारी की ओर आ रही थी। इसी दौरान आरागुंडी के पास युवक को चपेट में ले लिया। उक्त हाईवा पांडेय पूरा निवासी दिलीप प्रसाद की है। इधर, सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा वाहन में आग लगा दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, साथ ही फरार चालक की तलाश भी जारी है। शाम छह बजे सीओ नंदकुमार राम पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होने मुआवजे की राशि और उचित आश्वासन के बाद दो घंटे तक रहे इस सड़क जाम को हटा लिया गया। फोटो-18- गुरूवार को आरागुंडी के नदी टोला के पास शव के साथ सड़क जाम करते ग्रामीण
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


