बरवाडीह में अब तक 1200 क्विंटल धान की हुई खरीदारी
बरवाडीह में लैम्पस क्रय केंद्र पर अब तक किसानों से लगभग 1200 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। किसानों को भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि सर्वर डाउन है। इस वर्ष 20 हजार क्विंटल धान खरीदने का...

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में लैम्पस क्रय केंद्र में अब तक लगभग 1200 क्विंटल धान की खरीदारी किसानों से की जा चुकी है। किसानों से अभी भी धान खरीदना जारी ही है। लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 20 किसानों से अब तक उतने धान खरीदा जा चुका है। सर्वर डाउन रहने के कारण धान खरीदने और किसानों को धान क्रय की राशि भुगतान में दिक्कत हो रही है। कुछ ही किसानों को अब तक धान क्रय का आधा भुगतान हुआ है। गोदाम की कमी रहने से भी धान खरीदारी प्रभावित हो जा रही है। बता दे कि बरवाडीह में इस वर्ष 20 हजार क्विंटल किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य विभाग की ओर से तय किया गया है। इस वर्ष धान की बम्फर खेती होने से विभाग को लक्ष्य पूरा करने में कामयाबी मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।