हॉकी लीग का समापन, जयपुर बना चैंपियन

Feb 28, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के पोटमाडीह गांव में 21 फरवरी से आयोजित हॉकी लीग मैच का समापन हुआ। 15 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पोटमाडीह ने सेमीफाइनल में डुमरडीह को हराया। फाइनल में पोटमाडीह और जयपुर की टीमों ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन जयपुर ने पेनाल्टी पुश से 3-2 से जीत हासिल की। विजेता टीम को खस्सी पुरस्कार मिला।

हॉकी लीग का समापन, जयपुर बना चैंपियन

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोटमाडीह गांव में पिछले 21 फरवरी से आयोजित हॉकी लीग मैच का शनिवार को समापन हो गया। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयपुर, गोठगांव, उरुम्बी, अक्सी, डुमरडीह, पोटमाडीह, खपरतला सहित अन्य गांवों की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबला डुमरडीह और पोटमाडीह के बीच खेला गया। इसमें पोटमाडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई।द फाइनल मुकाबला पोटमाडीह और जयपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा. दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक जोरदार खेल दिखाया,लेकिन कोई भी टीम फील्ड गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी पुश से किया गया। जिसमें जयपुर की टीम ने 3-2 गोल से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप खस्सी प्रदान किया गया। समापन समारोह में ग्राम प्रधान ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी अब गांव-घर में लगभग नहीं के बराबर खेला जा रहा है। इसे जीवित रखने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों की पहल की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।