होली को लेकर पीटीआर प्रबंधन का खास चौकसी बरतने का निर्देश 24 घंटे हो रही जंगलों की निगरानी,सुरक्षा गश्त बढ़ी

Mar 01, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बेतला नेशनल पार्क में होली के दौरान वन्य जीवों और जंगलों की सुरक्षा के लिए पीटीआर प्रबंधन ने वनकर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। शिकारियों की संभावित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। सुरक्षा गश्त बढ़ाई गई है और विशेष टीमों को जंगलों में तैनात किया गया है।

होली को लेकर पीटीआर प्रबंधन का खास चौकसी बरतने का निर्देश  24 घंटे हो रही जंगलों की निगरानी,सुरक्षा गश्त बढ़ी

बेतला बरवाडीह प्रतिनिधि । होली पर जंगल और जानवरों की सुरक्षा के लिए पीटीआर प्रबंधन ने वनकर्मियों को खास चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं विभागीय निर्देश के आलोक में जंगलों में सुरक्षा गश्त बढ़ा दी गई है। वनकर्मियों की खास टीम द्वारा जंगलों की 24 घंटे (दिन-रात) निगरानी की जा रही है। जंगलों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर वनरक्षी,ट्रेकर गार्ड और टीपीएफ के जवान तैनात हैं। इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि होली के दौरान जंगलों में शिकारियों और वन-माफियायों के सक्रिय होने की संभावना अक्सर बनी रहती है। इसलिए ऐसे मौके पर खास चौकसी बरतना निहायत जरूरी है।उन्होंने

संबंधित वनकर्मियों को होली के दौरान हमेशा मोबाईल ऑन रखने तथा जंगलों से बाहर निकलने वाले जानवरों पर पैनी नजर रखने के लिए सख्त हिदायत दे दिए जाने की बात कही। इधर खास टीम में शामिल वनरक्षी संतोष सिंह,देवपाल भगत,रामकुमार, सुभाष,धीरज,निरंजन,वनकर्मी अबुल हसन,फैज अहमद आदि को बेतला के जंगलों में रविवार को गश्त लगाते देखा गया। शिकारियों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड अंतर्गत होली के मद्देनजर बेतला नेशनल पार्क के वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए शिकारियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि पार्क के वन्य जीवों की सुरक्षा और शिकारियों पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शिकारियों के पार्क में घुसने के सम्भावित रास्तों पर ड्रोन से उनकी गतिविधियां ली जा रही है। वहीं दस वॉच टॉवरों पर रात - दिन वन कर्मियों को तैनात किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।