जिप उपाध्यक्ष के प्रयास से हेमपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर

Oct 19, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बालूमाथ के हेमपुर गांव में दीपावली से पहले बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के प्रयासों से संभव हुआ। इससे ग्रामीणों में खुशी और...

जिप उपाध्यक्ष के प्रयास से हेमपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के धांधू पंचायत के हेमपुर गांव में दीपावली से पहले लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह कार्य जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के अथक प्रयासों और पहल से संभव हो सका। दीपोत्सव से ठीक पहले गांव में फिर से उजाला लौटने से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने अनीता देवी को साधुवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और तत्परता के कारण यह कार्य समय पर पूरा हो पाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;