बिजली तार से चिंगारी फेंकने से अफरा-तफरी
Mar 03, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बरवाडीह बस स्टैंड के पास सोमवार को बिजली तार के शार्ट सर्किट से चिंगारी फेंकने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक पक्षी के उड़ने से तार टकरा गए और चिंगारी निकलने लगी। गनीमत रही कि यह तुरंत बंद हो गया। लोगों ने केबल तार लगाने की मांग की है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर सोमवार को सुबह बिजली तार के शार्ट सर्किट होने से चिंगारी फेंकने लगा। इससे लोगों मे अफरा -तफरी मच गई। लोग इधर - उधर भागने लगे। बताया जाता है कि सड़क के ऊपर से बिजली तार गुजरा हुआ है। बिजली प्रवाहित तार पर एक पक्षी बैठ कर जैसे ही उड़ा, बिजली तार आपस मे टकरा गया और उससे चिंगारी फेकने लगा। गनीमत रही कि तुरंत चिंगारी फेंकना बन्द भी हो गया, नही तो बड़ा हादसा वहां हो सकता था। लोगों ने केबल तार लगाने की मांग की है। क्योंकि वहां यात्री बस सहित अन्य यात्री वाहन आकर रुकती है।
कोई घटना हो सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



