Latehar News: मतदाता सूची में अनियमितता दूर करने की मांग, 875 मतदाताओं के सत्यापन पर संकट
Latehar News: मनिका विस क्षेत्र संख्या-73 की मतदाता सूची में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर दिलीप रजक ने राज्य सरकार और निर्वाचन विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने 2003 की सूची और ऑनलाइन सूची में विसंगति होने का दावा किया है, जिससे लगभग 875 ग्रामीण मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। मनिका विस क्षेत्र संख्या-73 की मतदाता सूची में कथित तकनीकी गड़बड़ी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप रजक ने राज्य सरकार एवं निर्वाचन विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है।
समस्या का विवरण
उन्होंने वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली और वर्तमान ऑनलाइन मतदाता सूची में भारी विसंगति होने का दावा करते हुए तत्काल सुधार की मांग की है। दिलीप रजक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-83 की वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में अंतिम क्रम संख्या 900 तक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर केवल क्रम संख्या 25 तक ही विवरण उपलब्ध है। उनका कहना है कि इस तकनीकी त्रुटि के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान लगभग 875 ग्रामीण मतदाताओं को अपने नाम का सत्यापन कराने में परेशानी हो रही है।
सरकार से अपील
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सूची में अधिकांश मतदाताओं का नाम उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति है और कई पात्र मतदाता सत्यापन प्रक्रिया से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं। रजक ने मुख्यमंत्री, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कर ऑनलाइन मतदाता सूची को अभिलेखीय सूची के अनुरूप अद्यतन करने की मांग की है, ताकि सभी पात्र मतदाता बिना किसी बाधा के सत्यापन करा सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


