आधार कार्ड नहीं मिलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग पेंशन से वंचित

Mar 06, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ के परहाटोली पंचायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग पुषा किसान आधार कार्ड न मिलने के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें कार्ड नहीं मिला है। इससे उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन से जल्द आधार कार्ड जारी करने की मांग की है।

आधार कार्ड नहीं मिलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग पेंशन से वंचित

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के परहाटोली पंचायत में एक बुजुर्ग आधार कार्ड नहीं मिलने के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार परहाटोली पंचायत निवासी पुषा किसान (70 वर्ष) ने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। परंतु आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें सरकार की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि उनके आधार कार्ड की स्थिति की जांच कर जल्द से जल्द उन्हें आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे वृद्धा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।