Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर समितियों का गठन, भव्य आयोजन का निर्णय
Latehar News: जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की बैठक आयोजित की गयी। श्री राजा दुर्गा बाड़ी (अंबाकोठी) की बैठक श्री देवी मंडप परिसर मे

Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की बैठक मंगलवार को हुई। श्री राजा दुर्गा बाड़ी (अंबाकोठी) की बैठक श्री देवी मंडप परिसर में अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समिति का गठन किया गया। संरक्षक प्रभात कुमार, विक्रांत सिंह, राजीव रंजन पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, हरिओम पांडेय, मुकेश गुप्ता, अमर विश्वकर्मा व विनोद दास को बनाया गया। राजकुमार दास को अध्यक्ष, अश्विनी सिंह (मिठू सिंह), कौशल पांडेय, उज्ज्वल पांडेय, सौरभ साहू, संतोष गुप्ता, संतोष यादव व राहुल गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। अंकित पांडेय, दीपक कुमार व गौरव दास को महासचिव व पंकज दास समेत नौ लोगों को सचिव तथा संतोष चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। निलय गुप्ता को पंडाल प्रभारी और समकेश सिंह को पूजा प्रभारी बनाया गया।
धर्मपुर में बैठक
इधर, धर्मपुर स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को रमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन अमलेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से मनमोहन राम को पुनः अध्यक्ष चुना गया। रमेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, पवन कुमार गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, रंजीत पांडे को कोषाध्यक्ष और अमलेश कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी दी गयी। रविंद्र अग्रवाल, रवि कुमार वर्मा, मंचू प्रसाद, पंकज कुमार व निशांत प्रियदर्शनी को सचिव बनाया गया। अध्यक्ष ने सभी से सहयोग और समन्वय के साथ पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।


