बालूमाथ में दीपावली का त्योहार संपन्न
बालूमाथ प्रखंड में प्रकाश उत्सव का त्योहार दीपावली धूमधाम और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न की गई। प्रखंड क्षेत्र में संध्या बेला होते ही लोग दीप जलाकर,...

बालूमाथ, प्रतिनिधि।
बालूमाथ प्रखंड में प्रकाश उत्सव का त्योहार दीपावली धूमधाम और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न की गई। प्रखंड क्षेत्र में संध्या बेला होते ही लोग दीप जलाकर, अपने घर का सजावट कर, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। प्रकाश उत्सव त्योहार में बच्चे काफी उत्साहित दिखे। त्योहार को लेकर बालूमाथ थाना के पुलिस निरीक्षक शशि रंजन, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो प्रखंडवासियों से संभल कर आतिशबाजी करने का और खुशी खुशी दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपील करते दिखे। इधर लक्ष्मी पूजा त्योहार के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हर्ष, उल्लास और प्रकाश का पावन पर्व दीपावली संपन्न
महुआडांड़ में उल्लास और प्रकाश का पावन पर्व दीपावली का त्योहार पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान दीपावली को लेकर लोगों ने अपने अपने घरों की साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजावट कर पुरे वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच मां लक्ष्मी एवं विध्न हर्ता गणेश की पूजा कर अपने व अपने पूरे परिवार के लिए सुख, समृद्धि, शांति, ऐशवर्य और सौहार्द सभी के जीवन में भरे रहने की प्रार्थना की। साथ ही पारंपरिक तरीके से घरों में मिट्टी के दीये जलाए। शाम से ही रोशनी की सुंदर छटा जब बिखरी तो पूरा प्रखंड चकाचौंध हो गया। वही बच्चों व बड़ो ने भी इस मौके पर फुलझड़िया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।
खूब हुई मिठाई की बिक्री
दीपावली पर्व को लेकर मिष्ठान भंडारों में मिठाई की काफी बिक्री हुई। लोग अपने घरों में जीवन भर की मिठास लाने के लिए मिठाई खरीदे और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी साथ ही घरों में लक्ष्मी व गणेश के पूजन के लिए घी के लड्डू खरीद कर प्रसाद चढ़ाए। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण कर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की गई।
घर-घर बनी रंगोली
दीपावली पर्व को लेकर सभी घरों में लक्ष्मी के आगमन को लेकर रंगोली का निर्माण किया गया।बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली का निर्माण किया गया था। शाम में जब बनाए गए रंगोली में दीप जलाई गई तो रंगोली अपनी रंगत में आ गई।
