Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDiwali Celebrations Rangoli Competition and Cultural Events at St Xavier s Academy
दीपावली को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

दीपावली को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

संक्षेप:

संत जेवियर्स ऐकेडीमी रामपूर में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। गोठगांव में भी दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया,...

Oct 18, 2025 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर्स ऐकेडीमी रामपूर में दीपावली को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें स्कूली छात्राओं ने एक से एक बढ़कर रंगोली बनाये। इधर संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगांव में दीपावली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए फूल, पत्तियां, चावल, दाल एवं अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से अत्यंत सुंदर अल्पनाएं बनाई। इस अवसर पर अल्पना प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

पूरे विद्यालय परिसर को दीपों से सजाकर आलोकित किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण की अयोध्या वापसी पर आधारित एक लघु नाटिका भी अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर खीस्टीना खलखो, फादर बलबीर टोप्पो तथा सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;