Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDiwali Boosts Smartphone Sales with Festive Offers and Discounts
दीपावली को लेकर स्मार्टफोन बाजार में रौनक बढ़ी

दीपावली को लेकर स्मार्टफोन बाजार में रौनक बढ़ी

संक्षेप:

दीपावली के त्यौहार के नजदीक आने पर लातेहार में स्मार्टफोन बाजार में रौनक बढ़ गई है। नए मॉडल्स और आकर्षक ऑफर्स के चलते ग्राहकों की भीड़ मोबाइल शोरूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा रही है। मिड-रेंज...

Oct 14, 2025 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार,प्रतिनिधि। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही स्मार्टफोन बाजार में रौनक बढ़ गई है। नए नए मॉडल्स के लॉन्च और आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स के चलते ग्राहकों की भीड़ मोबाइल शोरूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स दोनों जगह देखी जा रही है। रियलमी, सैमसंग, वीवो, शाओमी, और आईफोन कंपनियों ने त्योहारी सीजन में खास छूट और कैशबैक ऑफर देकर बिक्री बढ़ाने की तैयारी कर ली है। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों को नए हैंडसेट की खरीद पर आकर्षक गिफ्ट उपहार स्वरूप दे रहे हैं। लातेहार जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल शोरूम संचालक अनिल प्रसाद ,अमित गुप्ता, मुकेश प्रसाद के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में अभी से ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्राहकों की पहली पसंद मिड-रेंज और स्लिम सेट स्मार्टफोन बने हुए हैं। युवा वर्ग विशेष रूप से बेहतर कैमरा क्वालिटी और लम्बी बैटरी वाले मॉडल्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी फेस्टिव सेल के दौरान बड़े डिस्काउंट्स मिल रहे हैं, जिससे ऑफलाइन दुकानदारों को कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब भी भरोसे और तुरंत सर्विस के लिए ऑफलाइन खरीदारी को ही पसंद कर रहे हैं। त्योहार के इस मौसम में मोबाइल एक्सेसरीज जैसे ईयरफोन, कवर और चार्जर की भी मांग तेजी से बढ़ी है। कुल मिलाकर, दीवाली ने स्मार्टफोन बाजार को नई ऊर्जा दी है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष धनतेरस व दिवाली में स्मार्टफोन का बाज़ार बेहतर रहने की उम्मीद है।