Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDistrict Level Seminar of Shiva Guru Disciple Family Held in Latehar
शिव गुरू शिष्‍य परिवार का जिला संगोष्ठी का आयोजन

शिव गुरू शिष्‍य परिवार का जिला संगोष्ठी का आयोजन

संक्षेप:

लातेहार के नावागढ़ पंचायत में शनिवार को शिव गुरु शिष्य परिवार का जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला संयोजक नूनू मल्हार ने शिव शिष्यों को जोड़ने और आध्यात्मिक अवधारणा का प्रचार करने पर जोर...

Dec 28, 2024 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नावागढ़ पंचायत में शनिवार को शिव गुरू शिष्य परिवार का एक जिला स्‍तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लातेहार जिले के विभिन्‍न प्रखंडों से शिव शिष्‍य परिवार के सदस्‍यों ने भाग लिया। मौके पर संबोधित करते हुए जिला संयोजक नूनू मल्‍हार ने कहा कि हमें अधिक से अधिक शिव शिष्‍यों को जोड़ना है ,ताकि उन्‍हें भी शिव का आर्शिवाद प्राप्‍त हो सके। उन्‍होने कहा कि प्रथमतः यह स्मरण रखना है कि भगवान शिव के गुरू- स्वरूप से शिष्य के रूप में सानिध्य हेतु कोई वर्जना याबाध्यता नहीं है और न ही हो सकती है। उन्‍होने कहा कि कम से कम एक माह में पुराने (तीन वर्ष के) गुरू भाई-बहन दस व्यक्तियों को शिव गुरू से शिष्य के रूप में जोड़ कर तीन माह में मिल सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में हम जगत गुरु शिव और उनके शिष्यत्व की अवधारणा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह अवधारणा सबसे अनमोल भारतीय आध्यात्मिक विरासत में से एक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की उपासना करने से साधक के सभी रोग दोष और पीड़ाएं दूर हो जाती है। बता दें कि भगवान शिव को आदिगुरु के नाम से भी जाना जाता है। गोष्ठी में जिले भर से सभी शिव शिष्य परिवार उपस्थित हुए। सभी लोगों ने शिष्य से जोड़ने का संकल्प लिया। मौके पर रामसेवक साव, संतोष पासवान, पुष्प लता, अरुण विश्वास, तिरूपु कामेश्वर, समेत सैकड़ो शिव शिष्‍य मौजूद थे।