जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें: डीसी
लातेहार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन और तस्करी पर बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को ऐसे कार्यों पर नजर रखने और अफीम की खेती के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध व्यापार की रोकथाम और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरुकता अभियान चलाने की बात की गई।

लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय (एनकॉर्ड ) समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक का एजेंडा
बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने एवं नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया।
जागरूकता अभियान
बैठक में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीएम लातेहार अजय कुमार रजक, एसडीएम महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


