भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित

Mar 09, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि लाल प्रदीप नाथ शाहदेव ने बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों के विकास पर बल दिया। विभिन्न स्कूलों को प्रशस्ति पत्र और छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित

चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ट्रस्टी लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि राजेश चंद्र पांडेय, शांता सिन्हा, लव कुमार तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों सहित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ने पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि लाला प्रदीप नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है।

वहीं ट्रस्टी राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ें और भारतीय संस्कृति की अक्षुणता बनाए रखने में अपना योगदान दें। देवेन्द्र प्रसाद ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट की गतिविधियों की विस्तार सहित जानकारी दी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कृष्णा कांत गुप्ता को 2026/027 के इस वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही परीक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिन्हा ने किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाले विभिन्न स्कूलों प्राचार्यों के प्रशस्ति पत्र तथा छात्र, छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक, गायत्री मंत्र लेखन पुस्तक देकर सम्मानित किया। मौके पर सुनील राणा,सुदामा प्रसाद, कुशेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार, आलोक चौरसिया, अवध किशोर पाठक, केदारनाथ महतो, अजय कुमार, सविता साहु, अनिता देवी, जुली देवी, सरस्वती देवी, सारीका देवी, महानंद कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।