होली पर्व को प्रशासन की तैयारी पूरी: जिले भर में 100 से अधिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

Mar 03, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

मजिस्ट्रेट होंगे तैनात होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशास

होली पर्व को प्रशासन की तैयारी पूरी:  जिले भर में 100 से अधिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक ने बताया कि होली के दौरान जिले भर में 100 से अधिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अनुमंडलीय क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व डीएसपी स्तर के पदाधिकारी करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 500 से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। ------------------------------------ होली पर्व को लेकर घर लौटने वाले यात्रियों का सिलसिला तेज होली पर्व को लेकर अपने-अपने घर लौटने वाले यात्रियों का सिलसिला तेज हो गया है। इसके चलते बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थिति यह है कि कई यात्रियों को बसों की छत पर बैठकर तथा ट्रेनों के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। टिकट की कमी और सीट कंफर्म नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पलामू एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस में होली के पूर्व लौटने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहती हैं। परंतु लोकल पैसेंजर ट्रेनों में भी यही हाल रहा। पलामू एक्सप्रेस से लौटे यात्रियों नरेश प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्लीपर और एसी दोनों श्रेणी में टिकट बुक कराने के बावजूद सीट कंफर्म नहीं हुई, जिससे उन्हें फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। --------------------------------- हर्बल रंगों का इस्तेमाल की अपील प्रशासन और पुलिस की ओर से यह भी कहा गया है कि लोग केमिकल युक्त रंगों के बजाय गुलाल या हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर श्रवण कुमार महतो ने बताया कि होली के दौरान आंख,कान और त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखें। अनजान लोगों से विवाद से बचें और बुजुर्गों,महिलाओं व बच्चों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। किसी के भावना को ठोस नहीं पहुंचायें। ------------------------------------ 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी होली के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल लातेहार में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। दुर्घटना या किसी गंभीर स्थिति में लोगों से 108 एंबुलेंस सेवा या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की अपील की गई है। -------------------------- जारी किया गया कंट्रोल रूम का नंबर, आपात स्थिति में करें संपर्क जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06565-247981 जारी किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 तथा साइबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में नागरिक 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात परिस्थिति में उक्त कंट्रोल रूम नंबरों पर तत्काल सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ---------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।