लातेहार को मिली नई रेल की सौगात, संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति
लातेहार में चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रेलवे बोर्ड से स्वीकृत हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार में सुविधा मिलेगी। लोग लंबे समय से सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे।

लातेहार, प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चतरा लोस के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस (18061/18062) के परिचालन को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। यह ट्रेन टोरी, लातेहार, बरवाडीह और डालटनगंज होते हुए जयपुर तक जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। नई रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग जयपुर और अन्य शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह रेल सेवा चतरा लोकसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ,अनिल सिंह,राजन तिवारी समेत कई लोगों ने जिला महामंत्री अमलेश सिंह क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


