जनभागीदारी से ही हम डेंगू मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं: डीसी
लातेहार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल से थाना चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। डीसी ने आम जनता से सफाई रखने की अपील की।

लातेहार ,संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल लातेहार से थाना चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का मार्ग
रैली मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची, जहां लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी जांच करें, सफाई करें और ढके रखा गया है। कार्यक्रम में जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
जन भागीदारी का महत्व
इधर डीसी ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखें तथा डेंगू नियंत्रण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम डेंगू मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान
डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान
बेतला। डेंगू दिवस पर शनिवार को सीएचसी बरवाडीह के स्वास्थ्य कर्मियों ने एम.ओ.आई डॉ मंटू कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया और स्कूली बच्चों समेत लोगों को संक्रामक बीमारी डेंगू रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। अभियान में एमपीडब्ल्यू रविकांत सिंह,युवराज विक्रम सिंह अनिल पासवान, एएनएम नर्मदा कुमारी,मीना प्रजापति,अनिमा लकड़ा,गंगी कुमारी आदि ने अहम भूमिका निभाई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


