रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन की मांग
बरवाडीह की समाजसेवी श्यामली शर्मा ने रामनवमी पूजा समिति के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति का गठन मनमाने ढंग से किया गया है और पारिवारिक भेदभाव को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मप्रेमियों की राय के बिना निर्णय लिया गया है, जो कि उचित नहीं है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के समाजसेवी श्यामली शर्मा ने आदि शक्ति महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति का निष्पक्ष ढंग से पुनर्गठन करने की मांग समिति के मुख्य संरक्षक से की है। उन्होंने रामनवमी पूजा समिति का गठन मनमाने ढंग से करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है। सभी की राय मशविरा से पूजा समिति का गठन करना चाहिए था, लेकिन इसमे कुछ लोगो ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। जिससे समिति गठन पर सवाल उठने लगा है। पूर्व में ऐसा नही होता था। बरवाडीह के कई धर्मप्रेमियों को नजरअंदाज कर दूसरी जगह के भी लोगो को पूजा समिति में रखा गया है।
पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पूजा समिति में एक ही परिवार के कई सदस्यों को रखकर रामनवमी जैसे पावन पर्व में पक्षपात किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


