जेएलकेएम नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात, एयर एंबुलेंस हादसे पर उच्च स्तरीय जांच व मुआवजे की मांग
चंदवा में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में मृतक संजय कुमार के परिजनों ने केंद्रीय नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे और स्वतंत्र जांच की मांग की। 23 फरवरी 2026 को हुई इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई, जिसमें संजय कुमार और उनकी पत्नी शामिल थे।

चंदवा प्रतिनिधि। जेएलकेएम के केंद्रीय नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ मृतक संजय कुमार के परिजनों ने एयर एंबुलेंस दुर्घटना मामले में मृतकों के आश्रितों को समुचित मुआवजा एवं उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर राजपाल से मुलाकात की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र सौंपकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 23 फरवरी 2026 को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की असमायिक मौत हो गई। इस हादसे में चंदवा निवासी संजय कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी अर्चना देवी सहित कुल 7 की मृत्यु हो गई, जबकि उनके दो नाबालिग पुत्र अनाथ हो गए।
देवेंद्र नाथ महतो ने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस, सुरक्षा मानकों के पालन तथा मानवीय लापरवाही की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। फोटो -10- राज्यपाल को एयर एम्बुलेंस हादसे की जाँच की मांग को लेकर ज्ञापन सौपते परिजन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



