Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDealers Report Short Supply of Ration from FCI Godown in Barwadih
गोदाम से मिल रहा है कम राशन, विभाग बेखबर

गोदाम से मिल रहा है कम राशन, विभाग बेखबर

संक्षेप:

बरवाडीह के एफसीआई गोदाम से जविप्र के डीलरों को कम राशन मिलने की शिकायत की गई है। डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद के अनुसार, एक क्विंटल में एक से सवा किलो राशन कम मिलता है। विभागीय अधिकारियों को कई...

Sep 09, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह एफसीआई गोदाम से जविप्र के डीलरों को कम राशन मिलने की शिकायत मिली है। कम राशन मिलने से डीलर काफी परेशान हैं। उन्हें उस कम राशन की भरपाई करने में काफी दिक्कत होती है। जविप्र के डीलर संघ अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि एक क्विंटल में लगभग एक से सवा किलो राशन कम मिलता है। विभागीय अधिकारियों को कई बार इससे अवगत कराया गया, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम से कम राशन नही देने के बारे में पूर्व में आवाज भी उठाई गई थी, लेकिन बावजूद डीलरों को कम राशन दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर प्रभारी एमओ रामनाथ यादव से गोदाम से कम राशन मिलने के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होने कोई जवाब नही दिया।