गैस वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरते एजेंसी: डीडीसी

Apr 18, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के साथ बैठक हुई। बैठक में गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया। होम डिलीवरी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

गैस वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरते एजेंसी: डीडीसी

लातेहार, संवाददाता। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी बनाना था। बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन, लंबित आपूर्ति तथा होम डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

उन्होने संबंधित अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं की जांच कराने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निर्धारित दरों का पालन करने तथा शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में एसडीएम अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।