Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDC Utkarsh Gupta Inspects Development Projects in Manika Block Ensures Quality and Transparency
डीसी ने मनिका प्रखंड का दौरा कर विद्यालयों एवं पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

डीसी ने मनिका प्रखंड का दौरा कर विद्यालयों एवं पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

संक्षेप:

लातेहार के डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मनिका प्रखंड में विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने स्कूलों में साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के कार्यान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करने का भी आश्वासन दिया।

Dec 10, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को मनिका प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय, मनिका, आर के 2 विद्यालय, मनिका, तथा राजकीयकृत 2 विद्यालय मनिका का निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण करते हुए परिसर में स्वच्छता, आवास, भोजन, विद्युत, जल आदि का जायजा लिया। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्कूल प्रबंधन से विद्यालय परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिले, इसका विशेष ध्यान रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होने बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाला मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।इसके अलावे डीसी ने मनिका प्रखंड अंतर्गत भ्रमण कर आम बागवानी, अबुआ आवास योजना व अन्य संचालित योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बीडीओ को लंबित योजनाओं में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने मनिका लैंप्स का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात पंचायत सचिवालय, बड़काडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण, आमजनों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसडीएम अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।