डीसी ने मंडल डैम एवं बरवाडीह क्षेत्र का किया निरीक्षण
लातेहार के डीसी संदीप कुमार ने मंडल डैम और आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की स्थिति, कार्य प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। डीसी ने कार्य में विलंब के कारणों पर चर्चा की और सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सुरक्षा और स्वास्थ्य भवन का भी निरीक्षण किया गया।

लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को मंडल डैम, बरवाडीह एवं आसपास के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान चर्चा
डीसी ने परियोजना से संबंधित विभिन्न अवरोधों एवं कार्य में हो रहे विलंब के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अस्पताल भवन का निरीक्षण
इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली,साथ ही साथ डीसी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र मोरवाईकला का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों एवं संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण कार्य में तेजी
उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने पर बल दिया।निरीक्षण के क्रम में डीसी ने परियोजना क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना क्षेत्र के विकास एवं आमजनहित के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान डीसी गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी बरवाडीह, संबंधित पदाधिकारी, अभियंता एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


