बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
लातेहार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में किसानों को अधिक लाभ देने और बीमा कवरेज बढ़ाने पर चर्चा की गई। सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 के संदर्भ में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, बीमा कवरेज बढ़ाने तथा समय पर दावों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति से सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
अतः इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल , अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


