माओवादी से जुड़े अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Feb 28, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ में नेतरहाट थाना कांड संख्या-14/25 के तहत न्यायालय के आदेश पर दो अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाए गए। अभियुक्त बबलू राम और राजू भुइयां के आवास पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के साथ गांव में मुनादी भी कराई। न्यायालय ने उन्हें उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

माओवादी से जुड़े अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार

महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना कांड संख्या-14/25 के तहत न्यायालय के आदेश पर शनिवार को दो अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाकर विधिवत तामिला की गई। भाकपा (माओवादी) से जुड़े अभियुक्त बबलू राम उर्फ बबलू , ग्राम निरखपुर, थाना किंजर, जिला अरवल (बिहार) तथा राजू भुइयां, ग्राम लावाही, थाना डंडई, जिला गढ़वा के आवास पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान गांव में ढोल-नगाड़ा बजाकर मुनादी भी कराई गई। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को निर्धारित अवधि में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अनुपस्थित रहने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।