Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsContractor Fails to Remove Sand from Newly Built PCC Road in Barwadih Market
ठीकेदार ने पीसीसी सड़क से नहीं हटवाया बालू,परेशानी

ठीकेदार ने पीसीसी सड़क से नहीं हटवाया बालू,परेशानी

संक्षेप:

बरवाडीह बाजार में पंचमुखी शिव मंदिर के गेट के सामने बनी नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर ठीकेदार ने अब तक बालू नहीं हटवाया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बाइक सवारों को दुर्घटनाओं का डर है। स्थानीय लोगों ने घटिया कार्य को छुपाने के लिए बालू छोड़ने का आरोप लगाया है।

Jan 13, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी शिव मंदिर के गेट के सामने वाली नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर से ठीकेदार के द्वारा अब तक बालू को नहीं हटवाया जा सका है। इससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। बाइक वाले को दुर्घटना होने का ज्यादा भय सता रहा है। पपु, बबलू , ज्ञान कुमार आदि कई लोगों ने बताया कि सड़क की घटिया कार्य को छिपाने के लिए पीसीसी सड़क पर बालू बिछा कर छोड़ दिया गया है। क्योंकि सड़क पर कई छोटे छोटे गड्ढे हो गए हैं। कई बार बालू हटाने की मांग करने के बाद भी उसे नही हटाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्य के जेई राजकिशोर पासवान भी बालू हटवाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह भी इस तरफ से आंख मूंद लिए हैं। दुकानदारो को ज्यादा दिक्कत हो रही है।