स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बरवाडीह में कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने की शिकायत मिली है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कोई बताने वाला नही है कि स्मार्ट मीटर से पहल

स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने की शिकायत

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने की शिकायत मिली है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कोई बताने वाला नहीं है कि स्मार्ट मीटर से पहले की अपेक्षा ज्यादा बिल कैसे आ रहा है। बभनडीह के पपु ने बताया कि पूर्व में उन्हें 2000 रुपये से कम बिल आता था, लेकिन अब उन्हें करीब 3500 रुपये बिल आ रहे हैं। विद्युत विभाग में इसकी शिकायत की गई, लेकिन ज्यादा बिल आने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके अलावे अन्य कई उपभोक्ताओ को भी पहले की अपेक्षा ज्यादा बिल स्मार्ट मीटर से आने की बात कही जा रही है।

स्मार्ट मीटर की जांच करने की भी मांग उपभोक्ताओं के द्वारा की जा रही है। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लगता है कि पूर्व का बिजली बिल बकाया रहने के कारण जोड़ कर बिल दिया गया है। ज्यादा बिल आ रहा है तो उपभोक्ता शिकायत करें, उसमे सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।