Congress Organization Creation Program Held in Latehar with Key Appointments कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCongress Organization Creation Program Held in Latehar with Key Appointments

कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार के सासंग पंचायत में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती उरांव ने की। युवा कांग्रेस के आफताब आलम और अमित यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 30 Aug 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सासंग पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत में कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मो. मुमताज़ अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि इमामुद्दीन व छठन मोची को उपाध्यक्ष, रहमतुल्लाह खान, इमामूल अंसारी, इंदु देवी, सुल्तान अंसारी, बालेश्वर उरांव, सुले उरांव, विनोद राम, अबुजर, शामसद आलम, जौरा उरांव, बीरेंद्र भुर्इयां, खाजे अंसारी को महासचिव बनाया गया।

आफताब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान से गांव-गांव तक कांग्रेस की मजबूती सुनिश्चित की जाएगी। अमित यादव ने कहा कि पंचायत का संगठन अब और मजबूत हुआ है। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन (टीकू), मुखिया, पंचायत समिति नसबूलैन, शहज़ाद अंसारी, मनोज पासवान, असगर हजाम, अरबाज, नन्हें, अकबर, मुश्ताक खान समेत कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।