जनभागीदारी सप्ताह शुरू, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं
लातेहार जिले में जन भागीदारी अभियान सोमवार से शुरू हुआ। यह अभियान 18 मई से 25 मई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय और पीवीटीजी परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, और लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में जन भागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले सप्ताह की शुरुआत सोमवार से हो गई।
अभियान का शुभारंभ
समाहरणालय सभागार में डीसी संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 मई से 25 मई तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति समुदाय एवं पीवीटीजी परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक बनाना है।
कैंपों की जानकारी
डीसी श्री कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पीएम जनमन योजना के 153 गांवों एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 269 गांवों में 19 मई से 25 मई तक सभी प्रखंडों में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ऑन-द-स्पॉट लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, विद्युत एवं कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जनसुनवाई कार्यक्रम
20 मई को ग्राम भ्रमण, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वहीं 21 से 23 मई तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों के त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। 24 मई को अभियान की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा 25 मई को डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


