बालूमाथ को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा : जिप उपाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बालूमाथ में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य जल्द ही पुनः प्रारंभ होगा। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य आंतरिक विवाद के कारण रुका था, लेकिन अब इसका समाधान हो गया है। जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रही है।

बालूमाथ को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा : जिप उपाध्यक्ष

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बंद पड़ा निर्माण कार्य अब जल्द ही पुनःशुरू होने की संभावना है। इस संबंध में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बातचीत कर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

निर्माण कार्य की स्थिति

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी के निदेशक मंडल से जुड़े आंतरिक विवाद के कारण निर्माण कार्य बाधित हो गया था। कंपनी के भीतर नाम और अधिकार संबंधी विवाद लंबित रहने से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब उक्त विवाद का समाधान कर लिया गया है तथा जल्द ही कंपनी की टीम द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि बालूमाथ क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रही है। वर्षों बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में काम बंद हो जाने से लोगों में नाराजगी और निराशा बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और भावनाओं को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग और निर्माण कंपनी गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करेंगे तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल भवन का निर्माण पूरा किया जाएगा,ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिल सके。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य क्यों रुका था?
निर्माण कार्य आंतरिक विवाद के कारण रुका था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।