काली पूजा कमिटी का गठन, अंशु अग्रवाल बने अध्यक्ष
Oct 20, 2024 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
छिपादोहर में काली पूजा धूमधाम से मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रितेश कुमार ने की। अंशु अग्रवाल को अध्यक्ष और भीम प्रसाद, चंदन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर भी सदस्यों...

छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर में काली पूजा धूम धाम से मनाने को लेकर स्थानीय वैष्णवी मोबाईल में बैठक किया गया और कमेटी का विस्तार भी किया गया।बैठक की अध्यक्षता रितेश कुमार ने की। बैठक में पूजा धूम धाम से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से अंशु अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि भीम प्रसाद और चंदन प्रसाद को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार, और अंकुश कुमार को सचिव, संतोष कुमार, पवन साहू को कोषाध्यछ, रितेश कुमार, छोटू वर्मा को पंडाल व विसर्जन प्रभारी बनाया गया। साथ ही आयुष, प्रियांसु, अभिषेक, पवन, राजा, अमित, लक्की, संगम, सोनू, सुबास को सदस्य बनाया गया हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


