
सांसद का छिपादोहर दौरा, रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने छिपादोहर मंडल का दौरा किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और रामनवमी मंडप में सम्मानित किया। ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के हटाने की योजना पर चिंता जताई, सांसद...
छिपादोहर प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को छिपादोहर मंडल का दौरा किया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। छिपादोहर बाजार स्थित रामनवमी मंडप में सांसद को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के तहत छिपादोहर रेलवे स्टेशन को हटाने की संभावित योजना पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने सांसद से आग्रह किया कि रेलवे लाइन पूर्व की तरह ही बनी रहे, ताकि क्षेत्र की सुविधा और संपर्क व्यवस्था प्रभावित न हो। इस पर सांसद कालीचरण सिंह ने आश्वासन दिया कि उन्होंने यह मुद्दा लोकसभा सत्र में उठाया है और आगे भी संसद में इसे मजबूती से उठाते रहेंगे, ताकि स्थानीय जनता के हितों की रक्षा हो सके।

मौके पर कन्हाई सिंह,अमलेश सिंह,छोटू राजा,मुना गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।इसके बाद सांसद ने जुरुहार,गाड़ी,मुंडू आदि गांवों का भी दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




