
आम की लकड़ियों का जुगाड़ करने में जुटे श्रद्धालु
बेतला में छठ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। व्रती महिलाएं घरों की सफाई कर रही हैं और श्रद्धालु आम की लकड़ियों का जुगाड़ करने में लगे हैं। इस परंपरा का महत्व बताते हुए पुजारी श्यामनाथ पाठक ने...
बेतला प्रतिनिधि । सूर्योपासना का छठ महापर्व सामने द्वार पर दस्तक दे चुका है। ऐसे में व्रती महिलाएं जहां घरों की साफ-सफाई और सजाने में व्यस्त हैं, वहीं श्रद्धालु प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ियों का जुगाड़ करने में जुटे हैं। शुक्रवार को कुटमू चौक में कई श्रद्धालुओं को विभिन्न वाहनों से आम की लकड़ियों को लाते देखा गया। इसबारे में सरईडीह शिवमंदिर के पुजारी श्यामनाथ पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति में आम की लकड़ियों से प्रसाद बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। क्योंकि सुख-समृद्धि और ऊर्जा की प्रतीक आम की लकड़ियां धार्मिक दृष्टि से काफी शुद्ध मानी गईं हैं।
आम की लकड़ियों से तैयार किया गया पवित्र प्रसाद न सिर्फ छठी मैया भोग लगाती है, बल्कि उनका प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




