Latehar News: घर से भटके बालक को चंदवा पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: लातेहार की चंदवा पुलिस ने मानवीय पहल से भटके हुए बालक दिलीप कुमार चौरसिया को उसके माता-पिता से मिलवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे के परिजनों का पता लगाया और आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे सुरक्षित लौटा दिया। परिवार ने खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार प्रकट किया।

Latehar News: घर से भटके बालक को चंदवा पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। चंदवा पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से घर से भटके एक बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता से मिला दिया गया। बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किए जाने के बाद परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लौट आई। जानकारी के अनुसार चंदवा पुलिस को एक भटका हुआ बालक दिलीप कुमार चौरसिया मिला था। बालक के पिता का नाम भगवान दास चौरसिया है तथा वह उत्तर प्रदेश के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव का निवासी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लातेहार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालक के परिजनों का पता लगाया और उनसे संपर्क स्थापित किया।

आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को बालक को पूरी तरह सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने खुशी जाहिर की और लातेहार पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारLatehar News: घर से भटके बालक को चंदवा पुलिस ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान