चंदवा पुलिस ने 14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर व चालक को किया गिरफ्तार*
चंदवा वन क्षेत्र से अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। बिना बार प्लेट के पिकअप वैन में 14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर और चालक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को कई सुराग दिए हैं। यह धंधा पिछले 6 महीने से चल रहा था।

चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा वन क्षेत्र से अवैध रूप से चल रहे कीमती लकड़ियों की तस्करी के खिलाफ चंदवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर चंदवा पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ के पास से बिना बार प्लेट के पिकअप वैन में लोड 14 पीस सखुआ बोटा के साथ एक तस्कर व वाहन के चालक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर चंदन ठाकुर पिता विजय ठाकुर (बेलंगी चान्हो) व चालक सलावेज अंसारी पिता हकमुल अंसारी बाजार टांड़ (मांडर) बताया।
तस्करी का खुलासा
पुलिस के पकड़ में आए तस्कर चंदन ठाकुर ने पूछताछ के क्रम में कई अहम सुराग पुलिस को दिए हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह धंधा विगत 6 महीने से चल रहा था। कीमती लकड़ी को काटकर तस्कर रांची के रातू टिम्बर ले जाते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस तस्करी में वन विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जाती है। मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 107/26 में विभिन्न धाराओं का तहत मामला दर्ज किया गया है। छापामारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार, राकेश महतो समेत जवान शामिल थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


