बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आज

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा में आगामी बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी करेंगे। सभी राजनीतिक दलों, पंचायत और समाजसेवियों से सुझाव देने की अपील की गई है।

बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आज

चंदवा, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चंदवा थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार द्वारा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखना तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।