चंदवा में किसानों के लिए विशेष शिविर, 10 से 18 अप्रैल तक इकेवाईसी व आधार सीडिंग अभियान
चंदवा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। 10 से 18 अप्रैल 2026 तक पंचायतवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों के लंबित इकेवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्यों को पूरा करना है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।

चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अंचल कार्यालय चंदवा द्वारा किसानों के लंबित इकेवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्यों को पूरा कराने के लिए पंचायतवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 से 18 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पंचायतों में लगाए जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों के लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें। शिविरों में किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन कर इकेवाईसी, आधार लिंकिंग एवं भूमि सीडिंग की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को चंदवा पूर्वी वो पश्चिमी, 11 अप्रैल को बनहरदी, 13 अप्रैल को बरवाटोली, 14 अप्रैल को हुटाप, 15 अप्रैल को कामता, 16 अप्रैल को चेटर, 17 अप्रैल को जमीरा तथा 18 अप्रैल को लाधुप पंचायत भवन में शिविर आयोजित होंगे। अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने सभी संबंधित कर्मियों, कृषि मित्रों, एटीएम, बीटीएम एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर किसानों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपने लंबित कार्यों को पूरा कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


