जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण समेत कई मांगो को लेकर उप प्रमुख ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग को लेकर चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को

जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण समेत कई मांगो को लेकर उप प्रमुख ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं व विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग को लेकर चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार को मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया है। मांग पत्र में चंदवा मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने, मुख्य खेल मैदान का सौंदर्यीकरण, स्टेडियम निर्माण व लाइट अधिष्ठापन की मांग की गई है। इसके अलावा देवनद नदी पर चेक डैम निर्माण तथा अलौदिया नाला की सफाई व जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण की आवश्यकता बताई गई है।

उप प्रमुख ने ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने अलौदिया पंचायत में सुबोध जायसवाल के घर से चेतर पंचायत तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क निर्माण और सेरक पंचायत के तरहसी गांव से कीता गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने डीसी से जनहित को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर योजनाओं की स्वीकृति व शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।