निरीक्षण करने बरवाडीह आज आएगी केंद्रीय विद्यालय संगठन टीम : जिप सदस्य

Jan 04, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह रेलवे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया में तेजी आई है। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। तकनीकी कारणों से पिछले सत्र में विद्यालय का संचालन नहीं हो सका था, लेकिन अब प्रक्रिया को गति दी जा रही है। टीम अस्थायी स्कूल भवन और स्थायी भवन निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण करेगी।

निरीक्षण करने बरवाडीह आज आएगी केंद्रीय विद्यालय संगठन  टीम : जिप सदस्य

बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की एक टीम निरीक्षण करने बरवाडीह पहुंचेगी। जिप सदस्य संतोषी शेखर ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि टीम में रांची जोन के सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। तकनीकी कारणों से बरवाडीह में बीते सत्र में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद पीएमओ में इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद अब बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पुनः प्रक्रिया को गति दी गई है।उन्होंने

बताया कि टीम अस्थायी संचालन के लिए पूर्व रेलवे स्कूल भवन का निरीक्षण करेगी। इसके बाद टीम के द्वारा स्कूल के स्थायी भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी जायजा ली जाएगी। टीम के अधिकारी निरीक्षण की अपनी रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय को सौंपेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।