जनगणना की तैयारी को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बारियातू में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ कोकिला कुमारी ने बताया कि जनगणना को पारदर्शिता और सटीकता के साथ ऑनलाइन संपन्न करना प्राथमिकता है। मकान सूचीकरण का पहला चरण 16 मई से शुरू होगा।

बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ कोकिला कुमारी, एमओ भूपेश पाठक व जनसेवक आशीष रंजन ने किया। सीओ ने कहा कि जनगणना को पूरी पारदर्शिता व सटीकता के साथ ऑनलाइन माध्यम से संपन्न करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशिक्षकों नागेंद्र प्रसाद व नरेश कुमार उरांव ने विस्तार से बताया कि जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का होगा।
इस चरण में एचएलओ ऐप के माध्यम से सभी सूचनाएं ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसमें प्रत्येक मकान से संबंधित जानकारी जैसे शौचालय की उपलब्धता, वाहन, मकान का प्रकार, परिवार के सदस्यों की संख्या, उपयोग में लाई जा रही सुविधाओं का विवरण शामिल रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ मई तक चलेगा। जिसमें प्रत्येक बैच को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कुल 39 प्रगणकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 का कार्य 16 मई से प्रारंभ होगा, जो लगभग 30 दिनों तक चलेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य निष्पादन की अपील की है, ताकि जनगणना का कार्य सफलता पूर्वक पूरा हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


