Latehar News: सनातनियों ने श्रद्धा से की नागदेव की पूजा
Latehar News: बरवाडीह के क्षेत्र में नागपंचमी पर सनातनियों ने महादेव शिव और नागदेव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दिन भक्त कालसर्प और पितृदोष से मुक्ति के लिए नागदेवता की पूजा करते हैं। सुबह से शाम तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने नाग देवता से अपनी और अपने संतान की रक्षा की कामना की।

Latehar News: बरवाडीह, बेतला, प्रतिनिधि। नागपंचमी पर क्षेत्र के सनातनियों ने पूरी आस्था और श्रद्धा से महादेव शिव और नागदेव की विशेष पूजा-अर्चना की।ऐसी मान्यता है कि इस दिन महादेव शिव और पार्वती के साथ ही नागदेवता की पूजा करने से भक्त कालसर्प और पितृदोष से मुक्त हो जाते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
नागदेवता की पूजा का महत्व
इसबारे में श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर के पुजारी यशवंत पाठक ने कहा कि सावन शुक्ल पंचमी तिथि को नागदेवता की पूजा और दूध अर्पण करने का खास महत्व है। जीवन में कालसर्प दोष से मुक्ति और खुशहाली के लिए नागदेव की पूजा करना बेहद जरूरी है।वहीं कुटमू शिवमंदिर के पुजारी बिट्टू पाठक ने नागपंचमी पर महादेव शिव का श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रूप से रूद्राभिषेक किए जाने की बात बताई। नतीजतन इसदिन सुबह से शाम तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
भक्तों की विशेष पूजा
उधर बरवाडीह में नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की विशेष रूप से पूजा की गई। पहाड़ी शिव मंदिर ,बाजार के पंचमुखी शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की गई। कई भक्त अपने - अपने घरों में भी नाग देवता की पूजा की । दूध और धान के लावा उन्हें अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता से अपना और अपने संतान की रक्षा करने की कामना की ।


