जीवन के हरेक पहलुओं का मार्ग दर्शन करती है गीता : पुजारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर कुटमू शिव मंदिर में सनातनियों ने गीता जयंती का हर्षोल्लास से आयोजन किया। पुजारी श्यामनाथ पाठक ने बताया कि एकादशी तिथि का विशेष महत्व है क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को...

जीवन के हरेक पहलुओं का मार्ग दर्शन करती है गीता : पुजारी

बेतला प्रतिनिधि। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर क्षेत्र के सनातनियों ने कुटमू शिव मंदिर में हर्षोल्लास गीता जयंती मनाई। मौके पर पुजारी श्यामनाथ पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति में मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी तिथि का खास महत्व है। क्योंकि एकादशी तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के मैदान में अर्जुन को जीवन-मरण के रहस्यों की विस्तृत जानकारी दी थी। उनके दिए उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं पुजारी श्यामनाथ ने यह भी कहा कि श्रीमद्भागवत गीता न सिर्फ लोगों को भक्ति,कर्म और ज्ञान योग सिखाती है, बल्कि जीवन के हर पहलुओं का मार्ग दर्शन करती है। जयंती समारोह में सनातनी दीपक प्रसाद,अखिलेश विश्वकर्मा,शत्रुघ्न प्रसाद,संजय सिंह, मुन्ना कुमार,गुड्डू सिंह,मनोज ठाकुर,भोलानाथ,मुकेश, मंटू,आशीष आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।