इस्‍कॉन मंदिर लातेहार में गौर पूर्णिमा महोत्‍सव मनाया गया

Mar 02, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार के गायत्री नगर स्थित इस्‍कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मधुसूदन मुकुंद प्रभु ने बताया कि यह पर्व भगवान चैतन्‍य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, प्रवचन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस्‍कॉन मंदिर लातेहार में गौर पूर्णिमा महोत्‍सव मनाया गया

लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के गायत्री नगर स्थित इस्‍कॉन मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर मधुसूदन मुकुंद प्रभु (एमबीए, आइआईटी, कानपुर) ने कहा कि यह पर्व भगवान चैतन्‍य प्रभा प्रभु के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्‍होने बताया कि प्रभु चैतन्‍य भगवान कृष्ण के स्वर्ण रंग के ऋषि के अवतार के रूप में जाना जाता हैं। गौर पूर्णिमा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और संकीर्तन की भावना को आत्मसात करने का पावन अवसर है। उन्होंने बताया कि भगवान चैतन्य महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था।

उन्‍होंने अपने जीवन में नियमित रूप से हरिनाम जप और सत्संग को अपनाने की अपील की और कहा क‍ि इससे समाज में नैतिकता और सद्भावना का प्रसार होगी। मधुसूदन मुकुंद प्रभु ने आगे कहा कि आध्यात्मिकता का अर्थ भौतिक संसार का त्याग करना या वास्तविकता से भागना नहीं है। इसका अर्थ है इसमें शांति को खोजना है। उन्‍होंने कहा कि आध्यात्मिक कक्षाएं आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनने और सच्ची शांति और खुशी का अर्थ जानने का अवसर देती हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, अभिषेक, प्रवचन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसके अलावा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्‍थानीय बाल प्रतिभाओं ने चैतन्‍य प्रभा प्रभू की झांकियां प्रस्‍तुत कर सबों का मन मोह लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।