बाबा साहेब की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

ग्राम पोखरीकला के अंबेडकरटोला में डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में 22 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें संजय राम अध्यक्ष और मनोज राम उपाध्यक्ष चुने गए। समिति ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।

बाबा साहेब की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय

बेतला, प्रतिनिधि। भारतीय संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाने को लेकर ग्राम पोखरीकला के अंबेडकरटोला में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 22 सदस्ययी जयंती-समारोह आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में संजय राम रवि अध्यक्ष,मनोज राम उपाध्यक्ष,चंदन राम सचिव, रामजी राम उपसचिव,मंटू सोनी कोषाध्यक्ष,लालदीप राम उप कोषाध्यक्ष एवं हरेंद्र राम समेत कई कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।अंत में नवगठित समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती काफी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शंभू राम, सुरेंद्र राम, राजकुमार राम,राजू राम,विमलेश राम, बीरेंद्र राम,दिनेश राम,बीरबल राम,सरजू राम,श्यामदेव भूईयाँ, राजेन्द्र भूईयाँ,उदय सिंह,बिनोद राम,यमुना राम,धनंजय राम,बाबुलाल राम आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।