बालूमाथ में भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोह 14 अप्रैल को

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय और रजवार गांव में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई जाएगी। बामसेफ और राष्ट्रीय मूल निवासी संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से विचार गोष्ठी और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्य आकर्षण दोगोला महामुकाबला होगा।

बालूमाथ में भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोह 14 अप्रैल को

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में और रजवार गांव में 14 अप्रैल मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ यूनिट, रजवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव कुमार रवि ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी, जिसमें शाम 4 बजे तक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मिशन आधारित गीत संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण व्यास प्रेम कुमार गिरी एवं मिंटू लाल के बीच दोगोला महामुकाबला होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।