Celebrating Su Shasan Divas Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary Observed by BJP महुआडांड़ में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCelebrating Su Shasan Divas Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary Observed by BJP

महुआडांड़ में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

महुआडांड़ में भाजपा मंडल कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कविताएँ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 25 Dec 2024 11:46 PM
share Share
Follow Us on
महुआडांड़ में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में सुशासन दिवस के रूप मे भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। जहां वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। सभी को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के प्रथम अध्यक्ष एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं उनके कविता सुनाई गई। जिला मंत्री शम्भू प्रसाद ने बताया गया वे महान कवि भी थे। मौके पर आंनद किशोर नाथ शाह, दीलीप गुप्ता,राम जायसवाल, मोहन यादव, सुनील जायसवाल,प्रशांत सिंह, सिम्पल कुमार, नागेश मुंडा, बिनोद सिंह, संजय राय, अनिल सिंहा, हीरा जायसवाल, संजय शोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।